मोबाइल सहित सतीर चोर गिरफ्तार l लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जावेद पुत्र मुमताज निवासी ग्राम लालपुर कला कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ने एक प्रार्थना पत्र लक्सर कोतवाली मे देकर बताया कि दिनांक 23, 2, 2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर की बैठक से एक एप्प मोबाइल एवं इयरफोन चोरी कर लिया गया हैl पुलिस ने उपरोक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा 186 / 2023 धारा 380 मैं कायम कर पंजीकृत किया गया घटना की जांच करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर अमरजीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक हरीश गैरोला कांस्टेबल अनिल चौहान होमगार्ड मदन आदि की टीम बनाई गई l पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया तक घटना के आसपास के सीसी कैमरे के फुटेज चेक की गई व सुहागी पतारसी की गई तथा पूर्व में चोरी व नकदी घटनाओं में जेल गए अभियुक्त गणों से पूछताछ की गई l तथा पुलिस के लगातार प्रयास से 24,2, 2023 मुखबीर की खास सूचना पर कुआं खेड़ा चौक के पास मोहम्मदपुर बुजुर्ग रोड से अभियुक्त शमशाद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम लालपुर कला कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल व एयरफोन बरामद किए गए l गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




