Uncategorized

लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार l

लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार l
बाहदराबाद 20 फरवरी ( महिपाल )
गत शनिवार की रात हरिद्वार बस अड्डे से लिफ्ट देकर युवक से बाल मंदिर सेकेण्डरी हाई स्कूल के पीछे दो कार सवार व्यक्तियों ने युवक को डरा धमका कर 5 हज़ार रूपये की ऑन लाईन ट्रांजेक्शन करवाने और मोबाईल तथा नकदी, मोबाईल लूट की घटना को अंजाम दिया था l पीड़ित गोविन्द सिंह निवासी शिवालिक नगर की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की धर पकड़ के प्रयास तेज कार दिए थे l बीती रात सन्धिग्ध लोगों जाँच करते हुए सेक्टर 5 स्टेडियम के पीछे दोनों अभियुक्तों को लुटे गए सैमसंग कंपनी के मोबाईलव 18 हज़ार की नकदी के साथ धर दबोचा l
पकडे गए लुटेरों में जय देव पुत्र राजेश, देव कुमार पुत्र मुकेश निवासीगण अम्बेडकर नगर ज्वालापुर हैं l जिनके पास से पुलिस ने लूट के मोबाईल, नकदी तथा लूट में प्रयुक्त मारुती आल्टो कार बरामद की है l पुलिस ने अवश्यक कार्यवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *