प्रतिबंधित पेड़ काटने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार l
लक्सर पुलिस ने प्रतिबंधित पेड़ काटने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महाराजपुर कला के जंगल में अवैध रूप से पेड़ काटने की सूचना मिली थी उसमें एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें रायसी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण बिष्ट कांस्टेबल अनिल भट्ट नरेंद्र सिंह सुरजीत सिंह की टीम बनाई गई गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर मदन पाल पुत्र रामकिशन व मांगे राम पुत्र बाबूराम निवासी गण नसीरपुर कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार को खेतों से 3 शीशम के पेड़ तीन सिंबल के पेड़ एक जामुन का पेड़ व पेड़ काटने वाले लोहे के आरे सहित संबंधित धाराओं में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण में गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उनको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




