Uncategorized

60 किलो प्रतिबंधित गौ मास के साथ एक तस्कर गिरफ्तार l

60 किलो प्रतिबंधित गौ मास के साथ एक तस्कर गिरफ्तार l पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने महमूदपुरर रोड पिरान कलियर में स्थित एक दुकान पर पुलिस द्वारा छापा मारकर 60 किलो प्रतिबंधित गौ मांस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है l
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी की महमूद पुर रोड करियर मे स्थित एक दुकान में प्रतिबंधित गौ मांस की बिक्री की जा रही है सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी बेलड़ा मे डॉ निशांत शर्मा को सूचित कर मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया और उक्त दुकान पर छापा मारकर एक आरोपी शाहरुख पुत्र रमजान निवासी पिरान कलियर को 60 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस व एक तराजू पलड़ा एवं वाट एक चौपड़ एक कुल्हाड़ी एक सुवा सहित गिरफ्तार कर आरोपी गौ तस्कर के विरुद्ध उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है ।

पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली,उप निरीक्षक नवीन नेगी, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, रविंद्र बालियान,कांस्टेबलल राहुल नेगी दीपक कुमार आदि शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *