अवैध खनन की सूचना पर पुलिस की छापेमारी 5 बूगियो सहित एक ट्रैक्टर ट्राली सीज l लक्सर पुलिस ने रामपुर राय घड़ी भीकमपुर/ सुल्तानपुर मैं चोरी चुपके कड़ी ठंड व कोहरे की आड़ में गंगा नदी से कुछ लोग बुग्गी व् ट्रैक्टर ट्रॉली से चोरी चुपके से खनन करने वालों को पांच बुग्गी व एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन मै सीज क्या गया है लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग सर्दी व कोहरे का फायदा उठाकर खनन कर मोटी कमाई कर रहे हैं जिसकी धरपकड़ के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया जिसमें उप निरीक्षक अशोक रावत चौकी प्रभारी भीकमपुर, उप निरीक्षक मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी सुल्तानपुर, हेड कांस्टेबल सुधीर, कनि जगत व् कनि अनिल आदि की टीम बनाई गई जिनके द्वारा छापेमारी कर पांच बुग्गी व ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज किया गया है जिनकी अवैध खनन के संबंध में रिपोर्ट श्रीमान उप जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेरित की जा रही है उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है उन्होंने ग्राम वासियों को बताया कि अवैध खनन करने वाले की सूचना तुरंत पुलिस को दें जिसे वक्त रहते हुए कार्रवाई की जा सके




