Uncategorized

लंढौरा में पॉल्यूशन विभाग की कार्रवाई। चार गन्ना कोल्हू किये सील।

लंढौरा में पॉल्यूशन विभाग की कार्रवाई। चार गन्ना कोल्हू किये सील।

👉 रिपोर्ट सद्दाम अलीलंढौरा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के नेतृत्व में पॉल्यूशन विभाग की टीम ने लंढौरा में रबड़ जलाने वाली गन्ना कोल्हूओ पर छापामार अभियान चलाया कार्रवाई के दौरान रबड़ का इस्तेमाल करने वाली चार गन्ना चरखीओ को सील किया गया है।लंढौरा और आसपास में 25 से अधिक गन्ना कोल्हू चल रहे हैं लोगों का आरोप है कि ज्यादातर गन्ना चरखीओ मैं रात को खोई की जगह प्लास्टिक की खराब पनियां जलाकर गुड बनाया जाता है जिसके चलते प्रदूषण होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने पॉल्यूशन विभाग के अधिकारियों के साथ छापामार अभियान चलाया। इस दौरान शिकारपुर मार्ग और रुड़की लक्सर मार्ग पर चार गन्ना कोल्हूओ मैं प्लास्टिक की पन्नी जलाकर गुड़ बनाने का मामला सामने आया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चारों गन्ना कोल्हूओ को सील कर दिया गया। टीम में: पॉल्यूशन आर,ओ सुभाष कुमार, मॉनिटरिंग असिस्टेंट सुनील डबराल, नायब तहसीलदार ललित मोहन, कानूनगो ओम प्रकाश, लेखपाल, राहुल चौहान, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *