बहादाराबाद 4 अप्रैल ( महिपाल ) किसान मजदूर संगठन सोसायटी के रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष महिपाल सिंह हरिद्वार के सत्यम ऑटो कॉम्पोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल हरिद्वार के निष्कासित श्रमिकों की समस्या को लेकर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर से मिले, और उनसे अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया हैैैै। वही किसान मजदूर संगठन सोसायटी के रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष महिपाल सिंह ने अपनी बात रखते हुए विधायक से कंपनी प्रबंधन द्वारा गैर कानूनी तरीके से निकाले गए 300 श्रमिकों की बहाली को लेकर चर्चा की। विधायक रवि बहादुर ने भी आश्वस्त किया कि, हम पीड़ित श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और उचित कारवाही कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर किसान मजदूर संगठन सोसायटी रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष महिपाल सिंह, अमन कुमार, कृष्णा, राजेंद्र, आदि उपस्थित रहे l




