Uncategorized

मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार के प्रति रोष जताया

मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार के प्रति रोष जताया

देहरादून
गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वही कर्मचारियों ने गढ़वाल मंडल मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार के प्रति रोष जताया। गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ के महासचिव ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी 1 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी महासंघ द्वारा दोनों निगमों के कर्मचारियों की नियमतिकरण मांग को सरकार को कई बार अवगत कराया, राज्य सरकार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया। शासन स्तर कि कई बार की बैठकों ने सहमति होने के बाद भी कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन यदि हमारी मांगों पर अमल नहीं करती है तो हम आगे भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जयपाल सिंह बिष्ट, नरेश नौटियाल, बृजमोहन कोठियाल, सुरेश सिंह पंवार, राकेश पंवार, रमेश कुंवर, दिनेश सिंह नेगी, राकेश सिंह राणा सहित महासंघ कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *