ऊर्जा निगम टीम की बड़ी कार्रवाई 38 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी।
लंढौरा ठंड के मौसम में होने वाली बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर विद्युत विभाग की टीम ने कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। जिसमें निर्माणाधीन पानी की टंकी के इस्तेमाल में की जा रही बिजली चोरी समेत 3 दर्जन से अधिक बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं विभागीय अधिकारी बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। एसडीओ मयंक पंत के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ बड़े स्तर पर छापेमारी कर अभियान चलाया छापेमारी में लंढौरा, पीरपुरा, भगवानपुर चंदनपुर, गाधारोना, शिकारपुर, गांव में 3 दर्जन से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। एसडीओ मयंक पंत ने बताया कि छापेमारी के दौरान शिकारपुर गांव में स्वजल योजना अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी में ठेकेदार द्वारा बिजली चोरी के इस्तेमाल का मामला भी शामिल है। पकड़े गए बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी इसी तरह अभियान चलाया जाएगा। छापेमारी के दौरान। अवर अभियंता, शेरपाल सिंह, जेई अशोक कुमार, गौरव पुंडीर, जेई नेहा जयसवाल, जेई संजना सिंह,व लाइन मैन के कर्मचारी मौजूद रहे।



