खनन में कार्यवाही l ट्रक एवं ट्रेक्टर सीज़ l
बहादराबाद 8 नवम्बर ( महिपाल )
हरिद्वार में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर आज खनन अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा तहसील हरिद्वार के अन्तर्गत सुबह 6 बजे ज्वालापुर-अलीपुर-टांfcडा मोटर मार्ग पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें टांडा की ओर से एक ट्रक सं0-UK11CA 0454 में आते देखा गया, टीम द्वारा उसको रोककर वाहन में लदे उपखनिज के बारे में वैध कागजात मांगे गये वाहन चालक द्वारा वैध रवन्ना न होना बताया गया, ट्रक वाहन में 13 घन मी0 कोरसेंड भरा पाया गया, वैध दस्तावेज न होने के कारण वाहन को सीज कर जवालापुर कोतवाली के सुपुर्द किया गया है। उसके बाद खान अधिकारी के नेतृत्व में टीम द्वारा फेरुपुर-लक्सर मोटर मार्ग पर औचक निरीक्षण किया जा रहा था, कई वाहन चेक किये गये, जिसमें 01 ट्रैक्टर सं0- UK08CA 7585 चार टायरा आता दिखा, जिससे रेता सम्बंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर उसके द्वारा उपखनिज सम्बंधित कोई वैध दस्तावेज न होना बताया गया, ट्रैक्टर में 7 घन मी0 रेता भरा पाया गया जो अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त ट्रेक्टर को सीज कर तत्काल पुलिस चौकी फेरुपुर के सुपुर्द किया गया है।जिला खान अधिकारी, हरिद्वार प्रदीप कुमार का कहना है कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन/परिवहन नही करने दिया जायेगा। खनन विभाग की टीम द्वारा लगातार रात-दिन गस्त करके छापेमारी की जा रही है, टीम द्वारा लगातार मिट्टी व उपखनिज के अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, जो लगातार जारी रहेगी।खनन विभाग की टीम में प्रदीप कुमार, सहायक भूवैज्ञानिक/खान अधिकारी, माधो सिंह, विजय सिंह, खनिज मोहर्रिर व पी0आर0डी0 स्टाफ पदम् सिंह उपस्थित रहे।




