Uncategorized

पानी पीने पर टीचर की पिटाई से बच्चे की मौत पर अनुसूचित समाज में भारी आक्रोश l

पानी पीने पर टीचर की पिटाई से बच्चे की मौत पर अनुसूचित समाज में भारी आक्रोश l

बहादराबाद 21 अगस्त ( महिपाल )
अनुसूचित जाति के लोगों ने ब्लॉक प्रांगण में एकत्र हो कर राजस्थान सरकार के खिलाफ जोरदार नरेबाज़ी की और कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश में छुआ छूत को बढ़ावा दिया जा रहा है जो समाज व देश के लिए घातक है l स्कूल में पढ़ने वाले छात्र .इंद्र कुमार मेघवाल का केवल इतना ही कसूर था कि उसने स्कूल में रखे मटके से पानी पीने की कोशिश की और उसे मार डाला गया l अनुसूचित समाज इस कुकृत्य को स्वीकार नहीं कर सकता, पूरा देश आज इस घटना से आहत है, इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले अध्यापक को फांसी दी जानी चाहिए और सरकार को उसके परिवार की सुरक्षा के साथ उचित मुआवजा दिया जाए. समाज के लोगों ने ब्लॉक प्रांगण से पृथ्वी राज चौहान तिराहे तक जुलुस निकाल कर राजस्थान सरकार का पुतला दहन किया l अनुसूचित समाज के लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थाना अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित किया l
जुलुस में नत्थू सिंह, मदनलाल,अश्वनी कुमार, जॉनी अंबेडकर, ब्रजेश कुमार, शिव कुमार डीक्कन, रोबिन कुमार, मोनू, देव, प्रमोद, अश्वनी कुमार, दीवान चंद, संजय कुमार, अमित वालिया, नत्थू सिंह सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *