अपने सहीं उद्देश्य की ओर बढ़ रहा है। संगठन : ब्रह्म सिंह
लंढौरा।
किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम मे सैकड़ों किसान मजदूर शामिल हुए सम्मेलन में 6 प्रस्ताव पास हुए साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों के लिए सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
ढंढेरा की गणेश वाटिका में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान मजदूर संगठन रजिस्टर्ड के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान ने कहा कि किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के द्वारा जिस भी समस्या को समाधान के लिए उठाया जाता है उसको पूरा किया जाता है। संगठन के द्वारा किसान मजदूरों से जो भी वादे किए गए उनको पूरा किया गया है। तथा संगठन अपने सही उद्देश्य की ओर बढ़ रहा है। संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत भी हो रहा है। सम्मेलन के प्रस्तावित छह प्रस्तावों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसान एवं मजदूर के जीवन स्तर को सुधारने एवं उनकी समस्याओं के समाधान में यह प्रस्ताव मील का पत्थर साबित होंगे। संगठन के द्वारा अच्छे कार्यों के लिए अन्य संगठनों के लोगों को सम्मानित कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर जो परंपरा कायम की गई है वह सराहनीय है। उन्होंने इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाने की बात कहीं।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सैनी ने कहा कि आज किसानों को उनकी फसलों की लागत के मुताबिक उचित मूल्य नहीं मिलता है। अधिकारियों द्वारा अपने चहेते काश्तकारों के साथ गठजोड़ करके पात्र किसानों मजदूरों के हक की योजनाओं के धन को बंदरबांट कर ली जाती है जिससे अपात्र लोगों को लाभ पहुंचता है। राजस्व एवं चकबंदी विभाग में भी लेखपालों ,अन्य कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान मैं टालमटोल की जाती है तथा अनावश्यक रूप से देरी करके किसानों मजदूरों को परेशान किया जाता है। जिससे आम जनता भी त्रस्त है। साथ ही हरिद्वार उप श्रम आयुक्त की साठगांठ के कारण उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को शासनादेश के अनुसार नौकरियां नहीं मिल पा रही है। चकबंदी अधिकारी एवं लेखपाल भू माफिया के गठजोड़ के कारण सीधे-साधे किसानों का नियम विरुद्ध चक लगाकर अनुचित लाभ कमा रहे हैं और भोले-भाले किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिससे किसानों को मुकदमे बाजी झेलनी पड़ रही है। मेडिकल क्षेत्र में नेट क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को मैनेजमेंट के स्कूलों में भी 50% का आरक्षित सीटें करके प्रवेश देना चाहिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी राजेंद्र, राष्ट्रीय सलाहकार अतर सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी सेठ पाल ,राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट महक सिंह सैनी,नवीन मारिया,तेज सिंह राणा ,शशि पुंडीर ,नाथीराम सैनी,सुबोध शर्मा,रचना कश्यप,महिपाल सिंह रावत,राज करण सैनी,अंकित सैनी,शांतनु,महेंद्र सिंह,गौरव धीमान,दीपक सैनी,आमिर,घनश्याम,अक्षय,मोहम्मद इसरार,वेदपाल,मोनू सैनी,दिनेश धीमान,डॉ शिवानी त्यागी,अनुज कुमार पाल,महिपाल सिंह,राजू पटेल,मोहम्मद फरीद,दुष्यंत महारथी,अनिल कंबोज,रविंद्र सैनी,मोहता सीन मोहम्मद,यूनुस,संदीप सैनी,सुमित सैनी,हेमंत ध्यानी,राजकुमार,धनंजय शुक्ला,पंकज सिंह,यशवीर सिंह,अशोक सैनी,वीरेंद्र राणा,लाल सिंह,नवाब अली,मांगेराम सैनी,सतपाल सिंह,विजेंद्र सिंह,तेज सिंह राणा,सुलेमान मलिक,राशिद,जावेद,मुकीम,आजम,शाकिब,सचिन,विनीत सैनी,शिवकुमार,मानसिंह,संजय कश्यप आशीष राणा ऋषि पाल मैनपाल सैनी पृथ्वी सैनी योगेंद्र कुमार सैनी डॉक्टर अंकित सैनी,शहजादी,सुभाष चंद,धर्म सिंह कांबोज,धनेश्वर प्रसाद,नरेश चौधरी,रामपाल,राजकुमार,जयपाल,मेमो देवी,कमल सैनी,संदीप सैनी,दीपक सैनी आदि भारी संख्या में किसान व मजदूर मौजूद रहे।
फोटो समाचार




