Uncategorized

गन्ना सोसाइटी में चार कट्टे खाद की जगह रिकॉर्ड में चढ़ाए 10 किसान को लगाया चुना।

गन्ना सोसाइटी में चार कट्टे खाद की जगह रिकॉर्ड में चढ़ाए 10 किसान को लगाया चुना।

लक्सर गन्ना सोसाइटी में खाद लेने गए किसान को चार कट्टे खाद के देकर उसके नाम पर 10 कट्टे खाद चढ़ा कर किसान को चुना लगा दिया । किसान नरेश कुमार इस बात को लेकर बहुत परेशान नजर आ रहा है नरेश कुमार पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा खुर्द ने बताया कि मैं अपनी फसल के लिए खाद लेने के लिए गन्ना सोसायटी लक्सर पर 28 जून 2022 को गया था जिसमें मैंने खाद इंचार्ज कामदार से चार कट्टे उधार लिए थे। उसने बताया जिनकी मेरे पास रसीद भी मौजूद है ।उसके बाद भी कोड नंबर गलत तरीके से डाल दिया गया उसने बताया यह कोड नंबर मेरा नहीं किसी और का है उसने बताया मुझे चार कट्टे खाद के देकर मेरे नाम पर 10 कट्टे खाद चढ़ा दिया है उसने बताया मैंने एक पत्र लक्सर उप जिलाधिकारी के नाम दिया है उसने बताया लक्सर उप जिलाधिकारी ने जांच के लिए लक्सर तहसीलदार को भेज दिया है वही उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने बताया नरेश कुमार के द्वारा दिया गया पत्र जांच के लिए लक्सर तहसीलदार को भेज दिया है जांच आने पर आगे की संबंधित सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *