Uncategorized

ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
दिनांक 01.08.022 को श्री मयंक चौहान अवर अभियंता 33/11 केवी उपसंस्थान शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा हाजिर थाना आकर एक किता तहरीर बाबत अज्ञात चोरों द्वारा प्लॉट नंबर 32 F औद्योगिक क्षेत्र से 25 केवी.ए ट्रांसफॉर्मर चोरी कर ले जाने के संबंध में दाखिल किया उक्त संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 370/22 धारा 379 भा.द.वि पंजीकृत किया गया. थाना रानीपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर इंपीरियल ब्लू होटल शिवालिक नगर के पास से चोरी हुए ट्रांसफार्मर सहित दो अभियुक्त 1. परवेज उर्फ भूरा पुत्र शमशाद उम्र 20 वर्ष 2.दानिश पुत्र इरशाद उम्र 18 वर्ष निवासीगण ग्राम जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर की चोरी में हमारा एक अन्य साथी जुबेर पुत्र नामालूम निवासी चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार भी शामिल था. उपरोक्त अभियोग में जुबेर को वांछित किया जाता है व गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गणों को बाद आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *