नाबालिग को फ़र्ज़ी दस्तावेज बना कर विवाह करने वालों के खिलाफ नाबालिग के पिता की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर जाँच शुरू करदी है l कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि मनदीप यादव पुत्र सियाराम यादव ने तहरीर देकर बताया कि कॉलोनी का रोहित पुत्र दुर्गा प्रसाद उसकी नाबालिग पुत्री के साथ स्कूल आते जाते छेड़छाड़ करता था और उसे बहला फुसला कर हरिद्वार के एक होटल में ले जा कर बलात्कार किया व उसके पैन कार्ड, आधार कार्ड को फ़र्ज़ी बना कर बालिग़ दर्शा कर नाबालिग पुत्री का रजिस्ट्रार कार्यालय में लेजा कर विवाह कर लिया l जानकारी पर परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मरने की धमकिया दी जा रही हैं, के आधार पर पुलिस ने रोहित, दुर्गा प्रसाद, नवीन पुत्र बालेश्वर, इंद्रजीत पुत्र राम सिंह निवासीगण विष्णुलोक कॉलोनी थाना रानीपुर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर जाँच शुरू कर दी है l




