रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कमल सैनी ने अपनी पत्नी के लिए जिला पंचायत सदस्य के टिकट के लिए दावेदारी की है उन्होंने आवेदन पत्र जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान को सौंपा। जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह हाईकमान को आवेदन पत्र भेजेंगे और प्रयास करेंगे कि जिताऊ प्रत्याशी को पार्टी की ओर से चुनाव लड़वाया जाए।
भाजयुमो जिला महामंत्री कमल सैनी ने बताया कि हरिद्वार जिला पंचायत के सीट नंबर 22 बरेढ़ी राजपूतान से उन्होंने अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी की है। कमल सैनी ने दावा किया कि भाजपा संगठन अगर उन्हें चुनाव लड़ जाता है तो वह जीत हासिल कर संगठन को मजबूत करना है काम करेंगे। कमल सैनी ने जिला अध्यक्ष हरिद्वार जयपाल सिंह चौहान को आवेदन पत्र सौंपा। इस अवसर पर युवा नेता दीपक पांडे, गौरव कौशिक, गौरव त्यागी, कुंवर सूर्य प्रताप,रजत गौतम,राज कमल पुंडीर,मोहित राष्ट्रवादी, तरुण शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।




