प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
लक्सर भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने उप जिलाधिकारी लक्सर को प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ ज्ञापन देकर सख्त कार्यवाही की मांग की है लक्सर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने एसडीएम लक्सर को एक ज्ञापन सौंपकर बताया की प्राइवेट विद्यालयों में मनमानी फीस वसूलने व छात्राओं को पुस्तकों के नाम पर कमीशन खोरी को लेकर दिया गया है उन्होंने बताया लक्सर में कई दर्जन ऐसे स्कूल है जिनके द्वारा अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली जा रही है साथ ही छात्रों के पुस्तक में कमीशन खोरी की कई शिकायतें आ रही हैं उन्होंने बताया हमने उन सभी शिकायतों का एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी लक्सर को देकर आम जनता के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है वही उप जिलाधिकारी गोपाल राम बेनीवाल ने बताया की भारतीय किसान यूनियन क्रांति के कार्यकर्ताओं के द्वारा जो ज्ञापन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिया गया है उसमें तथ्यों की जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी




