ज्वालापुर विधानसभा के अधिकांश बूथों पर गूंजा ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्साप्रदीप भारद्वाज बोले—हर बूथ पर संगठन को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता

हरिद्वार। हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा के अधिकांश बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।ज्वालापुर विधानसभा में पार्टी की ओर से विस्तारक की जिम्मेदारी निभा रहे प्रदीप भारद्वाज ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर संगठन को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ मजबूत किया जाएगा, ताकि आगामी चुनाव में भाजपा इस विधानसभा सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल कर सके।प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करना उनका कर्तव्य है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।




