Uncategorized

हरिद्वार नारसन खुर्द में पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

हरिद्वार नारसन खुर्द में पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने किया सम्मानित
हरिद्वार। नारसन खुर्द गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना का ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। समारोह में हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने करतार सिंह भड़ाना की जमकर सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए करतार सिंह भड़ाना ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं आपका अपना बेटा हूं। इस बार मुझे सेवा करने का मौका दें। जो काम पहले नहीं कर सका और जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें मौका मिलने पर पूरा करने का प्रयास करूंगा।”
इस दौरान ग्रामीणों ने करतार सिंह भड़ाना के प्रति अपना समर्थन जताया और आगामी चुनाव में उन्हें जिताने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *