Uncategorized

आईआईटी स्थित मूकबधिर विद्यालय का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया निरीक्षण,निजी तौर पर सहयोग देने की कही बात

आईआईटी स्थित मूकबधिर विद्यालय का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया निरीक्षण,निजी तौर पर सहयोग देने की कही बात
रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आईआईटी स्थित मूकबधिर विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं को जाना तथा विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं एवं विद्यार्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने की बात कही।विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य विभूति सैनी द्वारा उनका सम्मान किया गया।उन्होंने बताया कि आईआईटी द्वारा इस विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है,किंतु विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों द्वारा उक्त विद्यालय के लिए समय-समय पर अपना सहयोग प्रदान किया जाता है।उन्होंने कहा कि विद्यालय में मुकबधिर बच्चों की शिक्षा के लिए सामग्री तथा विद्यालय में कुछ आवश्यक कार्य कराए जाने हैं,जिस पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह निजी स्तर पर अपनी ओर से इन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे तथा उनकी ओर से हर संभव सहायता इस विद्यालय के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर नीलम मधोक,राहुल राजपूत व संजय धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *