Uncategorized

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी
रुड़की।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जख्मोला और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे उत्तराखंड के स्वाभिमान,गौरव और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ा विषय बताया।कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।अजीत डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी सुरक्षा विशेषज्ञ पर व्यक्तिगत कटाक्ष करना राजनीतिक मर्यादा पर सवाल खड़े करता है।उत्तराखंड वीर सैनिकों और राष्ट्रसेवकों की भूमि है।यहां के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है,ऐसे में उनके सम्मान से जुड़ा कोई भी विषय प्रदेश की जनता की भावनाओं से जुड़ जाता है।उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जख्मोला ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक सोच को दर्शाती है।उन्होंने वर्ष 2017 में तत्कालीन सेना प्रमुख और उत्तराखंड के गौरव रहे स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के लिए कथित तौर पर ‘सड़क का गुंडा’ शब्दों के इस्तेमाल का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा करने वाले व्यक्तित्वों को राजनीतिक विवादों में घसीटना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है,लेकिन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित व्यक्तियों के सम्मान और मर्यादा का ध्यान रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी राष्ट्रभक्ति,सैन्य परंपरा और वीर सपूतों के त्याग से है।अजीत डोभाल और स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जैसे व्यक्तित्व प्रदेश की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्वों के योगदान पर राजनीतिक कटाक्ष से प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत होती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता राष्ट्रहित और अपने वीर सपूतों के सम्मान को सर्वोपरि रखती है।प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक,बालाकोट एयरस्ट्राइक और अन्य सुरक्षा अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं,किन्तु ऐसे मामलों में जिम्मेदार भाषा का प्रयोग आवश्यक है।उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी के औचित्य को स्पष्ट करने की मांग की।संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,सागर गोयल,मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,अंकित गौतम,अमित प्रजापति सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *