Uncategorized

नार्कोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई: 11.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा

नार्कोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई: 11.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा

हेड कांस्टेबल रियाज अली की सुरागरसी से तस्करों में मचा हड़कंप

हरिद्वार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नार्कोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.50 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। टीम ने आरोपी अमजद उर्फ बिहारी पुत्र शौकत निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर, हरिद्वार को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कार्रवाई में नार्कोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली की अहम भूमिका सामने आई। रियाज अली की लगातार सक्रियता और तस्करों पर नजर रखने की कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। नार्कोटिक्स टीम की लगातार कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर पुलिस का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *