रेलवे ट्रैक पर अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी। लकसर रेलवे ट्रैक पर अज्ञात पुरुष का शव मिलने से लकसर क्षेत्र में सनसनी का माहौल छाया हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार रेलवे स्टेशन मास्टर लक्सर द्वारा कोतवाली को सूचना दी की खनजा फटाक से रायसी की तरफ करीब 50 मी रेलवे ट्रैक पर एक रन ओवर हुआ है जिसकी सूचना पर लक्सर पुलिस रात्रि अधिकारी में सुरक्षा बल के साथ मौके पर गए,तो रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष उम्र क्रीब 50 से 55 वर्ष ट्रेन की टक्कर से मृत्यु हो गई जिसके सिर पर चोट तथा हाथ कटा हुआ पाया गया पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की सीनाखत् के आस पास काफी प्रयास किए गए लेकिन मृतक की सिनाख्त नहीं हो पाई, पुलिस द्वारा सबको रुड़की मोर्चरी भिजवाया गया। मृतक व्यक्ति का हुलिया उम्र करीब 50 से 55 वर्ष कद करीब 5 फुट 6 इंच चेहरा गोल गले में हनुमान जी का एक लॉकेट लगा है सफेद कमीज व नीली पेंट पहने हुए हैं जिसकी जानकारी का संपर्क लक्सर पुलिस से किया जा सकता है




