Uncategorized

नए क़ानून के खिलाफ प्रदशन कर रहे ड्राइवरो के समर्थन में पहुंची भावी सांसद उम्मीदवार भावना पांडे l

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार महिपाल शर्मा

नए क़ानून के खिलाफ प्रदशन कर रहे ड्राइवरो के समर्थन में पहुंची भावी सांसद उम्मीदवार भावना पांडे l
बहादराबाद 1 जनवरी ( महिपाल ) बहादराबाद टोल प्लाजा पर टैक्सी ड्राइवरो के समर्थन में हरिद्वार सीट से लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी,भावना पांडे ने पहुंच कर इस आंदोलन में साथ खड़े होने की बात कही भावना पांडे एक ऐसी दबंग लेडी नेता है जो हरदम आम जनता की समस्या को सुनने को तैयार रहती है ओर उनके सुख-दुख में भी साथ खड़ी रहती है टैक्सी चालकों के आंदोलन में भी सबसे पहले पहुंचकर यह बात कायम कर दी भाजपा सरकार पर गरजते हुए भावना पांडे ने कहा है कि भाजपा सरकार को यह काला कानून वापस लेना होगा या इसमें संशोधन करना होगा भाजपा सरकार के इस तानाशाही रवैया से आम जनता, किसान, मजदूर परेशान है | सरकार ने ड्राइवरो के लिए नया कानून बनाकर गलत किया है 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए का जुर्माना जिसे ड्राइवर कहा से लाएगा? जबकि सड़क पर कुछ दुर्घटना ऐसी होती हैं जिसमें ड्राइवर की गलती नहीं होती लेकिन फिर भी उसकी सजा ड्राइवर को ही मिलती है | इस तरह के ड्राइवरो का क्या होगा सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए ड्राइवरो के लिए मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखकर सरकार कानून को लागू करें इस काले कानून को लेकर ट्रांसपोर्ट जगत में काफी नाराजगी है हरिद्वार में भी कुछ जगह इसका विरोध देखने को मिला टैक्सी ड्राइवरो ने कहा है कि यदि यह काला कानून जल्द वापस नहीं लिया गया तो इसके लिए हम भूख हड़ताल करेंगे | जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *