बूथ मजबूत करने को बसपा ने कसी कमर, लक्सर विधायक कार्यालय में अहम बैठक
लक्सर बहुजन समाज पार्टी की ओर से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के कार्यालय में ‘बूथ करो मजबूत’ कार्यक्रम के तहत अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने और आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर से तैयार होती है, इसलिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।




