Uncategorized

हरिद्वार भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक ने संगठन के विस्तार और मीडिया गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक ने संगठन के विस्तार और मीडिया गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता विकास सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी तौफीक अहमद ने मोहम्मद आरिफ चौधरी पर विश्वास जताते हुए उन्हें उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि आरिफ चौधरी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन की गतिविधियों, किसानों से जुड़े मुद्दों और जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से जनता एवं मीडिया तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि संगठन लगातार किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को मजबूती से उठाने के लिए कार्य कर रहा है। संगठन में नई जिम्मेदारियां ऐसे कार्यकर्ताओं को दी जा रही हैं, जो पूरी निष्ठा के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने विश्वास जताया कि मोहम्मद आरिफ चौधरी उत्तराखंड में संगठन की मीडिया गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि संगठन के विस्तार के साथ-साथ किसानों और आम जनता तक संगठन की बात सही तरीके से पहुंचाना भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आरिफ चौधरी को दी गई जिम्मेदारी से उत्तराखंड में संगठन की मीडिया गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठन के कार्यक्रमों एवं किसान हित के मुद्दों को व्यापक स्तर पर सामने लाने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मीडिया संगठन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। आरिफ चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने से संगठन के विचारों और किसानों की आवाज को मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। वहीं नवनियुक्त उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद आरिफ चौधरी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी तौफीक अहमद का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। किसानों की आवाज को बुलंद करना और संगठन की विचारधारा एवं गतिविधियों को मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता भी रहेगी। आरिफ चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन के कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए वह पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *