बहादराबाद हरिद्वार यूजीसी तथा आरक्षण को लेकर स्वर्ण समाज का एक बड़ा आंदोलन टोल प्लाजा के पास लज्जा होटल के ग्राउंड में आयोजित की गई

जिसमें जनपद से हजारों स्वर्ण समाज के लोगों ने सहभागिता की जिसमें मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा रहे इसके पश्चात सभी लोगों ने टोल प्लाजा पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन देने की मांग पर अडिग होकर वहीं बैठ गए जिसके चलते पुलिस से भी आमना-सामना हुआ परंतु बिना किसी विवाद के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें स्वर्ण समाजों ने अपनी मांग जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को भेजी
इससे पूर्व मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा ने अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह किसी एक जाति वर्ग के लिए नहीं अपितु पूरे समाज के लिए घातक है पढ़ने वाले छात्रों के लिए यूजीसी एक बाधक कानून है वही एससी एक्ट को गलत रूप देना भाजपा सरकार ने बनाया है यद्यपि इस बसपा सरकार ने पुलिस के सीओ रैंक के अधिकारी को जांच करने के लिए कानून बनाया था जबकि भाजपा सरकार ने इसमें संशोधित कर कोई जांच न होकर सीधे जेल की बात कही है जो अ संवैधानिक हैl उन्होंने कहा कि हम संविधान के खिलाफ नहीं हैं परंतु संविधान में गलत संशोधन करके आम जनता की भावना से खिलवाड़ किया जा रहा है इसके लिए स्वर्ण समाज के नेताओं को आगे आना चाहिए और इसका डेट कर मुकाबला करना चाहिए यदि हम अभी नहीं सुधरे तो सरकार हम पर तरह-तरह के और कानून थोपेगी l कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत सिंह चौहान सीतापुर निवासी ने की इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान, हिमांशु चौहान आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे




