बहादराबाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में श्रीनाथ जी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्णा युवा मंडल चौक बाजार बहादराबाद ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया इस बार की शोभायात्रा में श्रीनाथजी की झांकी,गंगा अवतरण, उज्जैन महाकाल राधा कृष्ण की झांकियां ओर बहादराबाद में पहली बार आया डीजे ऑन व्हील भी आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही पंजाब बैंड बहादराबाद द्वारा दी गई श्री कृष्ण भजनों की प्रस्तुति का भक्तों ने जमकर लुफ्त उठाया।
शोभा यात्रा दशहरा ग्राउंड बहादराबाद से शुरू होकर काली मंदिर होते हुए धनौरी रोड से पुलिस चौकी के सामने से होते हुए पीठ बाजार- चौहान मोहल्ले होते हुए चौक बाजार पर संपन्न हुई ।
ग्राम वासियों ने शोभायात्रा का भरपूर आनंद लिया ओर भव्य शोभा यात्रा की जमकर सराहना भी की । शोभायात्रा में मुख्य रूप से दीपांकर चौहान,सचिन चौहान,वरुण चौहान,विक्रांत चौहान शोभित चौहान,चेतन चौहान,शैलेंद्र चौहान,शुभम चौहान,हार्दिक पाराशर,मुकुल चौहान,पंकज भटनागर,बिट्टू कुमार आदि ग्राम वासियों ने शोभायात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जन्माष्टमी महोत्सव में सहयोग के लिए श्री कृष्ण युवा मंडल ने समस्त ग्राम वासियों व व्यापारिगणों का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया ।




