Uncategorized

किसानों के धरने से गरमाया रुड़की तहसील परिसर

किसानों के धरने से गरमाया रुड़की तहसील परिसर

रुड़की!भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को रुड़की तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद किसान तंबू गाड़कर धरने पर बैठ गए और एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी ने कहा कि संगठन ने 13 अगस्त को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर 17 अगस्त तक समाधान की मांग की थी, लेकिन समाधान न होने पर धरना शुरू किया गया। किसानों ने इकबाल शुगर मिल से बकाया भुगतान, दूसरी चीनी मिल की स्थापना, स्मार्ट मीटर पर रोक, संपूर्ण कर्ज माफी, गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, नलकूप कनेक्शन व बिजली निशुल्क देने और खेतों में सरकारी खर्चे पर तारबंदी कराने की मांग उठाई।


धरने की अनिश्चितकालीन घोषणा के बाद अधिकारियों में हलचल मच गई। एएसडीएम देवेंद्र नेगी किसानों के बीच पहुंचे और करीब 25 मिनट वार्ता की। बाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामचंद्र ने फोन पर प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी से वार्ता कर 21 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान बामुश्किल धरना समाप्त करने पर राजी हुए और एएसडीएम को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
धरने में राष्ट्रीय सचिव तालीब हसन, जोध सिंह, विकास वालिया, रजत, हिमांशु, यूनूस प्रधान, राकेश धीमान, शहजाद, मयंक, मोहम्मद शफी, असलम, इक़लाख, भोला, विकास, इमरान, आजम, रसीभ, ओमपाल, यशपाल, बिजेंद्र, राव तसलीम, सदाम, वकील फुरकान, मुंशी अरशद, गोलू, पप्पू, फरमान, मुर्सलीन, ईशम सिंह सहित महिला मोर्चा तहसील अध्यक्ष रीतू रानी, कल्पना, ईसराना, आरती, संजो, सुंदरी, सुंदरी वती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *