Uncategorized

लक्सर में राजकीय पॉलिटेक्निक की स्थापना की उठी मांग, विधायक शहजाद ने सीएम से की पहल

लक्सर में राजकीय पॉलिटेक्निक की स्थापना की उठी मांग, विधायक शहजाद ने सीएम से की पहल

लक्सर। विधानसभा क्षेत्र लक्सर के युवाओं को तकनीकी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधायक मोहम्मद शहजाद ने क्षेत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की मांग उठाई है। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि लक्सर में राजकीय पॉलिटेक्निक की स्थापना को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया जाए। विधायक शहजाद ने कहा कि क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का संस्थान खुलने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।उन्होंने कहा कि लक्सर के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ठोस कदम उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। राजकीय पॉलिटेक्निक की स्थापना से क्षेत्र के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक शहजाद की इस पहल को लक्सर के युवाओं के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण मांग के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *