भाकियू तोमर की तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
लक्सर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास वालिया ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। यात्रा में प्रदेश प्रभारी जोधसिंह पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी, गढ़वाल मंडल प्रभारी राव तसलीम, यूनुस कलिराम, पहल सिंह, रहतु सिंह, रितु रानी, पायल देवी, रचना, यशपाल, आजम, विजेंदर, राकेश धीमान, वर्णिक, विवेक चौधरी, इखलाक, डॉ. हुसैन, सलमान, प्रशांत एडवोकेट, भीम, कृष्णपाल, यादहुसैन, अमरेज, असलम आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।




