थाना पथरी जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली थी हिस्ट्रीशीटपथरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार में अब तक 10 ईनामी किए हैं गिरफ्तार
थाना पथरी पर दिनांक 01-01-26 को दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में बीते 06 महीने से फरार चल रहे गैंगस्टर रोमी चौहान को पुलिस ने दिनांक 28/7/2026 को सुभाषगढ तिराहे से दबोचने में कामयाबी हासिल की। गिरोह के अन्य 04 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था लेकिन गैंगस्टर रोमी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी हरिद्वार द्वारा फरार गैंगस्टर पर * ₹5000/- के ईनाम घोषित किया गया था।इस गैंग के सदस्यों पर आम लोगों से जमीनी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। गिरफ्तारी ईनामी को बाद विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पथरी पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार में अब तक 10 ईनामी गिरफ्तार किये गये हैं।*दर्ज मुकदमा व धारा-*मु.अ.स.- 0001/2026धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम *गिरफ्तार ईनामी-* रोमी चौहान उर्फ सेठजी पुत्र एन्थोनी निवासी सोनालीपुरम म.न. 411 IIT रुड़की जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम-* (1) व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह (2) कां जितेन्द्र पुंडीर (3) कां रविन्द्र बिष्ट(4) कां मुकेश चौहान (5) कां दीपक चौधरी




