झबरेडा पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुये एक आरोपी को धर दबोचा
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 13.07.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मानकपुर बाईपास पर दुकान के पास अवैध सट्टे की खाई बाड़ी कर सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 3120/ रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाने पर अ०स०118/26 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
1- नूर मोहम्मद पुत्र मीर हसन निवासी मोहल्ला तेलियान
कस्बा/ कोतवाली झबरेड़ा हरिद्वार ।
बरामदगी– सट्टा पर्ची व नगद 3120/-रु०
पुलिस टीम-
1-हेड कानि0 वीरेंद्र शर्मा
2-कानि0 मुकेश तोमर




