Uncategorized

आगामी मुहर्रम त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कोतवाली बहादराबाद द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों /ग्राम प्रधान/ताज़िया कमेटियों के साथ कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर ली गई मींटिग

आगामी मुहर्रम त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कोतवाली बहादराबाद द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों /ग्राम प्रधान/ताज़िया कमेटियों के साथ कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर ली गई मींटिग l

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार,कोतवाली बहादराबाद द्वारा आगामी मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक चौकी बाजार बहादराबाद और शांतरशाह पर आयोजित की गई। तथा पुलिस ने गौष्ठी मे मौजूद लोगो से अपील की कि वे त्योहार को पारंपरिक गरिमा, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।ताज़िए की ऊँचाई सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखी जाए।जुलूस के दौरान डीजे बजाने, हथियारों के प्रदर्शन, और भड़काऊ नारेबाज़ी करने पर पूरी तरह रोक की जानकारी दी गई तथा कानून व्यवस्था शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाने के सम्बन्ध मे बताया गया । मौजूदा लोगो ने पुलिस प्रशासन को त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पूरा सहयोग देने का पूरा भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *