Uncategorized

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से सफल हुआ युरिनी ब्लैडर कैंसर का उपचार यथार्थ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा 1 ग्रेटर नोएडा ने कैंसर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से सफल हुआ युरिनी ब्लैडर कैंसर का उपचार यथार्थ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा 1 ग्रेटर नोएडा ने कैंसर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कियामुजफ्फरनगरयथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में युरिनी ब्लैडर कैंसर के एक जटिल मामले का आधुनिक तकनीक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सफल उपचार किए जाने की जानकारी दी गई। इस संबंध में हॉस्पिटल की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अभिजीत कोटाबागी के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में समय पर निदान और उन्नत चिकित्सा तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विशेषज्ञों ने बताया कि मरीज लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित था, जिसकी विस्तृत जांच के बाद युरिनी ब्लैडर कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल सर्जरी कर मरीज का उपचार किया। हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. अभिनीत कोटवाल ने बताया कि युरिनी ब्लैडर कैंसर के उपचार में आधुनिक सर्जिकल तकनीक, सटीक निदान और मल्टीडिसिप्लिनरी कैंसर केयर की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि यदि मरीज शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें तो उपचार के परिणाम काफी बेहतर हो सकते हैं। उनका कहना था कि स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना भी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। अस्पताल में कैंसर सहित विभिन्न जटिल बीमारियों के निदान और उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर उन्नत ऑपरेशन एवं उपचार सुविधाएं मिलने से मरीजों को महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो रही है। प्रेसवार्ता के दौरान विशेषज्ञों ने कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि पेट में लगातार दर्द, पीलिया, वजन कम होना या अन्य असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। प्रेस वार्ता के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *