डूंगरपुर में विधायक मोहम्मद शहजाद का भव्य स्वागत, विकास कार्यों पर जताया हर्ष

लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर में उत्तर सैनी समाज द्वारा लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के गणमान्य लोगों एवं युवाओं ने भाग लिया और विधायक का फूल-मालाओं तथा स्वागत गीतों के साथ अभिनंदन किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक मोहम्मद शहजाद द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य जनहित की योजनाओं को लेकर विधायक लगातार सक्रिय हैं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में विकास की नई पहचान स्थापित हुई है, जिससे जनता में खुशी का माहौल है।उत्तर सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक मोहम्मद शहजाद ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के हित में कार्य किया है और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि वह क्षेत्र की जनता की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।अपने संबोधन में मोहम्मद शहज़ाद ने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।




