Uncategorized

डॉ. आकाश जैन की तत्परता और समय पर उपचार से एक महिला की जान बचने का मामला सामने आया है।

डॉ. आकाश जैन की तत्परता और समय पर उपचार से एक महिला की जान बचने का मामला सामने आया है। सुदेश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बहादराबाद में गंभीर स्थिति में पहुंची महिला का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने राहत दी।हरिद्वार। बहादराबाद स्थित सुदेश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में समय पर सही उपचार मिलने से एक महिला की जान बच गई। महिला के भाई सलीम उमर ने अस्पताल और चिकित्सक दल के प्रति आभार जताया है।सलीम उमर ने बताया कि उनकी बहन को गाल ब्लैडर की नाली में पथरी फंसने की गंभीर समस्या थी, जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय था, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉ. आकाश जैन ने तुरंत जांच कर उपचार शुरू किया और सफल सर्जरी कर महिला की जान बचाई।उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने न केवल सही समय पर ऑपरेशन किया, बल्कि पूरे इलाज के दौरान परिवार को हर संभव सहयोग भी दिया। सलीम उमर ने बताया कि डॉक्टर आकाश जैन की चिकित्सा सेवा और व्यवहार से उनका परिवार बेहद संतुष्ट है।सलीम ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को पित्ताशय (गाल ब्लैडर) या इसी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो, तो एक बार डॉ. आकाश जैन से परामर्श जरूर लेना चाहिए। उनके अनुसार, डॉ. आकाश जैन पिछले 9 वर्षों में लगभग 9000 सफल ऑपरेशन कर चुके हैं और क्षेत्र में एक भरोसेमंद चिकित्सक के रूप में पहचान बना चुके हैं।अस्पताल की सुविधाओं की सराहना करते हुए सलीम उमर ने कहा कि सुदेश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों और स्टाफ का व्यवहार अच्छा है। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई, स्वच्छ बेड और मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे उपचार के दौरान मरीजों और परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *