Uncategorized

चौड़ी सड़क पर मौत बनकर झुके पेड़: नागल-झबरेड़ा मार्ग पर हर पल हादसे का डर झुके पेड़ों की वजह से रात में बढ़ जाता है खतरा,

चौड़ी सड़क पर मौत बनकर झुके पेड़: नागल-झबरेड़ा मार्ग पर हर पल हादसे का डर झुके पेड़ों की वजह से रात में बढ़ जाता है खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की मांग उठाईरिपोर्ट:अजय त्यागी नागल:करोड़ों की लागत से सिडकी-झबरेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण तो हो गया, लेकिन सड़क किनारे खड़े घने पेड़ अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। पेड़ों की डालियां सड़क पर इस कदर झुकी हैं कि बड़े वाहन निकलते समय पेड़ों से टकरा जाते हैं। हालात ये हैं कि चौड़ी सड़क होने के बावजूद सड़क के किनारे बड़े वहां चल नहीं सकते। सड़क के दोनों ओर खड़े पेड़ों की टहनियां सड़क के काफी अंदर तक आ गई हैं। खासकर बड़े ट्रक, बस और गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए ये पेड़ किसी खतरे से कम नहीं। कई जगह तो पेड़ एकदम सड़क से सटे खड़े हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार चौड़ीकरण के बाद से कई हादसे हो चुके है।जिसमें चालक घायल हो चुके है। रात के समय पेड़ों के कारण सामने से आ रहा वाहन दिखता ही नहीं, जिससे टक्कर का डर बना रहता है।स्कूल बस चालक बताते हैं, कि “बच्चों को लेकर जब निकलते हैं तो डर लगता है। ट्रक सामने आ जाए तो बस पेड़ में घुस जाएगी, साइड की जगह ही नहीं।पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जूनियर इंजीनियर के मुताबिक पेड़ काटने के लिए वन विभाग से अनुमति जरूरी है इसलिए प्रस्ताव भेज दिया गया, अनुमति मिलते ही यातायात में बाधक बन रहे हैं उन पेड़ों को हटाया जाएगा। फिलहाल चालकों से सावधानी बरतने की अपील है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेड़ नहीं हटाए गए और कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने मांग की है कि या तो पेड़ हटाए जाएं सड़क पर आंदोलन झेलने को तैयार रहे।फोटो: नागल-झबरेड़ा मार्ग पर सड़क किनारे झुके खतरनाक पेड़,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *