नंदा देवी एक्सप्रेस से लापता विवाहिता बेगूसराय स्टेशन से सकुशल बरामद, पुलिस की सक्रियता से परिजनों ने ली राहत की सांस
देहरादून से गाजियाबाद आ रही एक विवाहिता के लापता होने के मामले में पुलिस टीम की तत्परता और बेहतरीन कार्यशैली के चलते महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली।प्रज्ञा सिंह पत्नी मनीष अग्रहरि निवासी 300/2 हनुमंत नगर मछरिया रोड थाना नौबस्ता जनपद कानपुर, हाल निवासी बी-361 ड्रीम वैली विला आम्रपाली इंचान्टे थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा, दिनांक 05 मई 2026 को नंदा देवी एक्सप्रेस से देहरादून से गाजियाबाद जा रही थी। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ केदारनाथ यात्रा से लौट रही थी। रास्ते में पति से मनमुटाव होने पर वह गुस्से में अपने रिजर्वेशन वाले कोच से निकलकर दूसरी बोगी में जाकर बैठ गई। महिला ने यह भी बताया कि लक्सर रेलवे स्टेशन के पास उसने अपना सिम मोबाइल फोन से निकालकर फेंक दिया था। इसके बाद वह गाजियाबाद उतरकर दूसरी ट्रेन से पटना, बिहार चली गई, जहां उसके कुछ परिचित रहते हैं।पुलिस द्वारा लगातार की गई खोजबीन और तकनीकी प्रयासों के चलते महिला को दिनांक 10 मई 2026 को बेगूसराय रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने अपने साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने से इनकार किया तथा बताया कि उसने यह सब अपनी मर्जी से किया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर प्रवीण कौशयारी के कुशल नेतृत्व, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान की प्रभावी निगरानी तथा उप निरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल रियाज अली, विनोद कुंडलिया, मोहन खोलिया, कांस्टेबल सचिन एवं चालक चरण सिंह की सक्रिय भूमिका और बेहतरीन कार्यशैली की सराहना की जा रही है। पुलिस टीम की तत्परता और समर्पण से ही महिला को सुरक्षित बरामद करने में सफलता मिली




