Uncategorized

राजनीतिक द्वेष से प्रेरित आरोपों की मदरसा संचालकों ने की कड़ी निंदा बोले — सर्व समाज की आवाज़ मजबूती से उठाते रहे हैं विधायक जी

राजनीतिक द्वेष से प्रेरित आरोपों की मदरसा संचालकों ने की कड़ी निंदा बोले — सर्व समाज की आवाज़ मजबूती से उठाते रहे हैं विधायक जी

लक्सर क्षेत्र के विभिन्न मदरसों के संचालकों एवं प्रबंधकों ने कुछ राजनीतिक द्वेष रखने वाले लोगों द्वारा लोकप्रिय विधायक जी की छवि धूमिल करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की है। मदरसा संचालकों ने संयुक्त रूप से कहा कि विधायक जी ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड से जुड़े मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, मूलनिवास सहित समाजहित के अनेक विषयों को विधायक जी ने हर मंच पर मजबूती से उठाया है। संचालकों ने कहा कि विधायक जी की जनसेवा और निष्पक्ष कार्यशैली से जनता भली-भांति परिचित है, इसलिए झूठे आरोपों और राजनीतिक साजिशों से उनकी लोकप्रियता को कम नहीं किया जा सकता।मदरसा संचालकों ने विश्वास जताया कि आगे भी विधायक जी का सहयोग, मार्गदर्शन और संरक्षण समाज को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई जानती है

और राजनीतिक स्वार्थ से किए जा रहे दुष्प्रचार का समय आने पर करारा जवाब देगी।इस दौरान मदरसा जामिया तुससुफ्फा, मदरसा गुलशन ए तालीम, मदरसा बहार ए चमन भोगपुर, मदरसा नूर साबरी, मदरसा चिराग ए तालीम, मदरसा जन्नतुल निशा, मदरसा जामिया अदबियात, मदरसा तमन्ना ए तालीम, मदरसा जामिया नबी ए शान सहित क्षेत्र के अनेक मदरसों के संचालक एवं प्रबंधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *