इंटरमीडिएट में अर्शी अजीज अहमद ने किया टॉप, परिवार और विद्यालय का बढ़ाया :आर.एन.आई. कॉलेज की छात्रा अर्शी अजीज अहमद ने इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। अर्शी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।अर्शी के पिता दिन-रात मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, और उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि अर्शी ने यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि अर्शी ने बिना किसी ट्यूशन के अपनी पढ़ाई पूरी की और सफलता प्राप्त की।अर्शी ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने अध्यापकों और परिजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह आगे बढ़ सकीं।गौरतलब है कि अर्शी की बड़ी बहन मिस्बा भी दो साल पहले उत्तराखंड की टॉपर रह चुकी हैं, जिससे यह परिवार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।अर्शी का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करें और जरूरतमंदों की मदद करें।




