Uncategorized

90.4% अंकों के साथ राधिका ने किया कमाल, कॉलेज ही नहीं पूरे ब्लॉक में टॉप

90.4% अंकों के साथ राधिका ने किया कमाल, कॉलेज ही नहीं पूरे ब्लॉक में टॉप लक्सर रायसी हर्ष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रायसी की छात्रा राधिका ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। राधिका ने 500 में से 452 अंक (90.4%) हासिल कर न सिर्फ अपने कॉलेज में पहला स्थान पाया, बल्कि पूरे ब्लॉक में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।ग्राम रायसी निवासी राधिका, श्री अमित कुमार की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है। स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन डॉ. के.पी. सिंह और ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने राधिका को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वक्ताओं ने कहा कि राधिका की सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस तरह की उपलब्धि हासिल करना अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।राधिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, चाचा अरुण ठाकुर, मोहन ठाकुर और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उसने बताया कि नियमित पढ़ाई और परिवार के सहयोग से यह संभव हो पाया। राधिका का सपना यूपीएससी परीक्षा पास कर देश सेवा करना है।चेयरमैन डॉ. के.पी. सिंह ने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। वहीं ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि क्षेत्र की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।क्षेत्रवासियों और विद्यालय परिवार ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *