Uncategorized

कैंट बोर्ड स्कूल लालकुर्ती में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने वितरित की पाठ्य सामग्री,बच्चों से मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का किया आह्वान

रुड़की।कैंट बोर्ड स्कूल,लालकुर्ती में सभी स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पाठन सामग्री वितरित करते हुए सभी स्कूली बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया

।उन्होंने कहा कि बच्चे अगर पढ़ाई मेहनत से करेंगे तो उनका परीक्षा परिणाम भी बेहतर आएगा और कल ये देश का भविष्य बनेंगे।प्राचार्य डॉ०नरेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को जो पाठ्य सामग्री वितरित की जाती है,उससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है तथा रुचि भी बढ़ती है।उन्होंने कहा कि लंबे समय से पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित करना एवं जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना बहुत ही सराहनीय कार्य है।प्रबंधक अमरीश कुमार ने पूर्व मेयर के प्रयासों को प्रसंशनीय बताया।इस अवसर पर दिनेश कुमार,कलीम अहमद,सिद्धार्थ,सीता नेगी,पूर्वा देवी,संगीता मिगलानी,सविता रानी,नीलम,रिचा सैनी,अमन वर्मा,नेहा मनचहल,अनिता बंसल,डॉली पवार,पारुल त्यागी,सबीना,राजीव कपिल,रविंद्र राय,अरुण कुमार,दिनेश सिंह,अशोक महावर,नीरज राव,मोहन बौटियाल,अनिरुद्ध ध्यानी,प्रकाश बिष्ट,आशीष कनौजिया,अंकुश कटारिया तथा नीरज गगनेजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *