पत्रकारों का सम्मान, समाजसेवा की मिसाल बने सुभाष चौधरी नंबरदार लक्सर )वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष चौधरी नंबरदार (मानकपुर) ने शनिवार को लक्सर में वरिष्ठ पत्रकार अमन चौधरी के आवास पर पहुंचकर स्थानीय पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।सुभाष चौधरी नंबरदार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, जो हर परिस्थिति में समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे लगातार पुलिस प्रशासन, कोरोना योद्धाओं, डॉक्टरों और प्रतिभावान व्यक्तियों को भी समय-समय पर सम्मानित करते रहे हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।सम्मानित होने वाले प्रमुख पत्रकारों में रजनीश धीमान, जसवीर चौधरी, प्रवीण कुमार सैनी, जाने आलम, अमन चौधरी, आफताब खान, विनीत चौधरी, नीरज शर्मा, अश्वनी शर्मा, नवाब खटाना, फरमान खान, श्याम राठी जोनी चौधरी, रामगोपाल सैनी, राहुल सैनी, कृष्णकांत शर्मा सहित अन्य कई पत्रकार शामिल रहे।इस दौरान सुभाष चौधरी नंबरदार ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश के सभी पत्रकारों को ₹30,000 मासिक वेतन दिए जाने की मांग भी रखी है। उनका कहना है कि पत्रकारों की सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह कदम बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सुभाष चौधरी नंबरदार के इस प्रयास की सराहना की और समाज में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रेरणादायक बताया। वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय सुभाष चौधरी नंबरदार का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।




