पिरान कलियर में विकास की बहार: दर्जनों सड़कों और नालों का हुआ उद्घाटन
चेयरमैन पति सलीम अहमद ने फीता काटकर किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बड़ी राहत नगर पंचायत पिरान कलियर में विकास कार्यों की रफ्तार ने अब ज़मीन पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में दर्जनों नई सड़कों और नालों (चैनल) का निर्माण पूरा होने के बाद उनका विधिवत उद्घाटन किया गया।जिनमे हाफिज सद्दीक से मोहसिन लाईक से किफायत इसरार नंबरदार से सुभान सिद्दीकी जहांगीर से अब्दुल गनी जरीफ से कबीर शहजाद से गौतम इमाम साहब से सोनू वार्ड नम्बर 7 मंदिर क्षेत्र आदि क्षेत्रों के मकानों तक बनी सड़को चैनलो के निर्माण कार्यो का विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर चेयरमैन पति सलीम अहमद ने फीता काटकर कार्यों का शुभारंभ किया।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से खराब सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सलीम अहमद ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य क्षेत्र के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में और भी विकास कार्यों की योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और पेयजल सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इसी तरह विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।




