Uncategorized

फिरौती नहीं देने पर हत्या की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

फिरौती नहीं देने पर हत्या की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार लक्सर पुलिस की सघन चेकिंग में मिली बड़ी सफलता, अवैध असलहे बरामद लक्सर लक्सर कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और रकम न मिलने पर उसकी हत्या की योजना बना ली थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को ग्राम हबीबपुर कुड़ी निवासी प्रवीण कुमार नागर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात नंबर से उससे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रायसी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी विकास उर्फ ठाकुर ने बताया कि उसने अपने साथी आशिफ के माध्यम से प्रवीण कुमार से फिरौती की मांग करवाई थी। फिरौती न मिलने पर तीनों आरोपी मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बनाकर क्षेत्र में पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।इनकी रही अहम भूमिकाइस कार्रवाई में व0उ0नि0 नितिन चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार चौकी प्रभारी रायसी ने टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में हे0का0 प्रदीप कनौजिया, का0नि0 अनिल वर्मा, अरविन्द और महेंद्र की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।SSP की अपीलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *