Uncategorized

शाहपुर में अवैध पैथोलॉजी लैब और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 5 सेंटर सील

शाहपुर में अवैध पैथोलॉजी लैब और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 5 सेंटर सील शाहपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शाहपुर कस्बे में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व डॉ. विपिन कुमार (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ने किया। छापेमारी की सूचना मिलते ही अवैध लैब और क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान टीम ने जांच करते हुए 5 अवैध पैथोलॉजी लैब और एक्स-रे सेंटरों को सील कर दिया, जबकि कमियां पाए जाने पर 6 अन्य चिकित्सा संस्थानों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। कार्रवाई में डॉ. ओ.पी. जैसवाल (चिकित्सा अधीक्षक शाहपुर) और उनकी टीम भी मौजूद रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम के कस्बे में पहुंचते ही कई अवैध लैब संचालक शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद टीम ने एक-एक कर संदिग्ध केंद्रों की जांच की। अभियान में श्री पाकेश कुमार, अनुज, मोमीन, दीपक और अपर शोध अधिकारी प्रवीण कुमार भी शामिल रहे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कड़े निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध चिकित्सा संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *