Uncategorized

जेएसएस नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने ग्रामीण स्वास्थ्य में निभाई अहम भूमिकातीन हफ्ते से खांसी वाले मरीजों के स्पूटम सैंपल लेकर टीबी जांच केंद्र पहुंचाएदूमनपुरी गांव में स्वच्छता, बीमारी रोकथाम पर जागरूकता अभियान

जेएसएस नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने ग्रामीण स्वास्थ्य में निभाई अहम भूमिकातीन हफ्ते से खांसी वाले मरीजों के स्पूटम सैंपल लेकर टीबी जांच केंद्र पहुंचाएदूमनपुरी गांव में स्वच्छता, बीमारी रोकथाम पर जागरूकता

अभियानउप प्रधानाचार्य निशांत चौहान, प्रो. साक्षी व प्रो. रितेश ने किया मार्गदर्शनलक्सर जेएसएस नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने आज ग्राम डुमनपुरी में कम्युनिटी हेल्थ पोस्टिंग के दौरान सराहनीय कार्य किया। छात्रों ने गांववासियों को स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता अपनाने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।खास बात यह रही कि जिन लोगों को तीन हफ्ते से अधिक समय से लगातार खांसी की शिकायत थी, उनके स्पूटम (थूक) के नमूने एकत्र किए गए और उन्हें जांच के लिए डीएमसी रायसी (designated Microscopy Centre) पहुंचाया गया। यह कदम टीबी जैसी संक्रामक बीमारियों की समय रहते पहचान और नियंत्रण में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।इस पूरी गतिविधि का संचालन और मार्गदर्शन कॉलेज के उप प्रधानाचार्य श्री निशांत चौहान, प्रोफेसर साक्षी तथा प्रोफेसर रितेश ने किया। छात्रों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया।ऐसी कम्युनिटी-आधारित गतिविधियां नर्सिंग शिक्षा को वास्तविकता से जोड़ती हैं और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में बड़ा योगदान देती हैं। कॉलेज प्रशासन और छात्रों की इस पहल की जिले भर में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *