Uncategorized

सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रोहालकी किशनपुर में आज नेशनल साइंस डे धूमधाम से मनाया गया

सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रोहालकी किशनपुर में आज नेशनल साइंस डे धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ,सचिव राणा नंदलाल सिंह, कोषाध्यक्ष बलदेव आर्य, उपसचिव ललित कुमार एवं प्रचार्या डॉ दीपा चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल वह चार्ट की प्रदर्शनी लगाई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। छात्र-छात्राओं ने स्पीच एक्ट व क्विज आदि प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्वेता कुशवाह, डॉक्टर सचिन कुमार एवं बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा आराधना एवं एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा चारु ने संयुक्त रूप से किया। विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम हेतु प्रेरित करने में महाविद्यालय के प्रवक्ता गण डॉक्टर श्वेता कुशवाह, डॉक्टर सचिन कुमार डॉक्टर हिमानी चौहान, हरिश्चंद्र सती, शिवम प्रजापति, विजय लक्ष्मी का विशेष योगदान रहा। एमएससी की छात्रा नेहा ने विज्ञान की व्यावहारिकता उपयोगिता एवं उपलब्धियां के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अवनी ने इसरो का अब तक का इतिहास एवं उपलब्धियां पर प्रकाश डाला सांस्कृतिक कार्यक्रम में इकरा ,नंदिनी ,आयुषका, हिमानी, गुनगुन, भूमिका, चारु, आराधना ,नेहा, कृष्णा, रेणुका, आस्था, अंजलि, तन्नू चौहान आदि ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *