द जीनियस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के एक्सिबिशन प्रोग्राम में पहुंचे शहजाद विधायक ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया, स्कूल प्रबंधन को दी शाबाशी
लक्सर सुल्तानपुर द जीनियस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित एक्सिबिशन प्रोग्राम (प्रदर्शनी कार्यक्रम) में विधायक मोहम्मद शहजाद विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के छात्रों और छात्राओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रतिभाशाली प्रदर्शनियों, प्रोजेक्ट्स और क्रिएटिव वर्क्स का अवलोकन किया। विधायक मो शहजाद ने बच्चों की प्रतिभा देखकर उनकी जमकर प्रशंसा की और उनका मनोबल बढ़ाया।कार्यक्रम के दौरान विधायक शहजाद ने कहा कि ऐसे एक्सिबिशन कार्यक्रम बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने का बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत की, उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से जाना और उत्साहवर्धक शब्द कहे। विधायक ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने स्कूल को शाबाशी देते हुए कहा कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और आने वाले समय में और भी बेहतर परिणाम लाएगा।स्कूल प्रबंधन ने विधायक के दौरे और उनके प्रोत्साहन को लेकर आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। एक्सिबिशन में विज्ञान मॉडल, आर्ट एंड क्राफ्ट, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट्स और अन्य रचनात्मक कार्यों ने सभी का ध्यान खींचा।विधायक मोहम्मद शहजाद लक्सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और बसपा नेता ने इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही और भविष्य में भी स्कूल के ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग का आश्वासन दिया। यह दौरा शिक्षा और युवा विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




